DniNews.Live

आजमगढ़ में भिखारी ने कोर्ट में घुसकर की चोरी:दर्ज हुआ मुकदमा, सीसीटीवी के माध्यम से जांच करें पुलिस

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के दीवानी न्यायालय में भीख मांगने वाले भिखारी द्वारा अधिवक्ता की जेब से चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत अधिवक्ता शेरू शरण मिश्र ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि दोपहर जब दीवानी न्यायालय में ACJM कोर्ट नंबर 10 के कार्यालय में एक पत्रावली को देख कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति जो भीख मांगने के बहाने कार्यालय में घुसा और मेरे पिछले पेट की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में पैसे के साथ एटीएम कार्ड ड्राइविंग कार्ड निर्वाचन कार्ड बर काउंसिल का कार्ड₹5000 नगद और जरूरी डॉक्यूमेंट थे। जब प्रार्थी ने डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी करने के लिए अपने पेट की पिछली जेब में हाथ डाला तो प्रार्थी का पर्स गायब हो चुका था। इसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ। मामले की जांच करें पुलिस
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित अधिवक्ता शेरू शरण मिश्रा का कहना है कि दीवानी न्यायालय में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में शहर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *