DniNews.Live

आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में छाए काले बादल, बारिश के बना रहे हैं आसार

यूपी में मौसम का मिजाम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। इसी क्रम में आजमगढ़ का भी मौसम बदलता नजर आ रहा है। दोपहर से ही आसमान में आले बादल छाए हुए हैं। रह रहकर पानी की बूंदे भी पड़ रही हैं। जिले में लगभग 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) के असर से मौसम बदला है। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी। प्रदेश के कई जिलों में भले ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है पर आजमगढ़ जिले का तापमान गिरा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों तक लगातार मौसम बदलता रहेगा। बारिश होने से किसानों को होगा नुकसान
लगातार बदल रहे मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिक मुलायम सिंह यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि यदि बारिश होती है तो सबसे अधिक नुकसान किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के रूप में होगा मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यह फसले लगभग तैयार हैं। ऐसे में यदि बारिश होती है और जिस तरह से तेज हवाएं चल रही है। निश्चित रूप से इन दोनों फसलों को काफी नुकसान होगा। हालांकि मौसम बदलने से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट होने से जनता को काफी राहत मिलती नजर आ रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *