DniNews.Live

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर से आजमगढ़ घटना को अंजाम देने आ रहा था आरोपी

आजमगढ़ जिले के तरवा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमेश यादव उर्फ अनार यादव को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ देर रात उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि गाजीपुर से बाइक से एक अभियुक्त आजमगढ़ में किसी घटना को अंजाम देने आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत जब एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक घुमाकर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने जब घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से बाइक तमंचा बरामद
इस बारे में आजमगढ़ जिले के लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने बताया कि बदमाश के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गाजीपुर से आजमगढ़ आ रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया था। इसी के तहत आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के प्रयास में लगातार वांटेड चल रहा था। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *