DniNews.Live

आजमगढ़ में पान खाने गए व्यक्ति से धोखाधड़ी:कार से रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी हुआ फरार, दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में पान खाने गए व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित उदय चंद बरनवाल ने आरोप लगाया है कि 21 मार्च की रात्रि रोडवेज स्थित सानिया भोजनालय के सामने अपनी कार को रोका और पान खाने के लिए पान की दुकान पर गया। पान की दुकान के सामने से वापस आते ही अज्ञात दो व्यक्ति कर के सामने मोबाइल फेंक कर बताया कि आपकी गाड़ी से मोबाइल गिर रहा है। इसके साथ ही आरोपियों ने कर में अगली सीट पर रख कल बैक को मेरे साथ छल करते हुए बेवकूफ बनाकर बैग लेकर चले गए। बैग में ₹52000 और चेक भी रखा गया था। इसके बाद मुझे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। दर्द हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है जिससे की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर कर उनकी गिरफ्तारी कराई जा सके। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में इस तरह किया कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी निजामाबाद थाना क्षेत्र और फूलपुर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *