आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र में घर से पशुओं की चोरी करके उनकी तस्करी करने वाले दो पशु तस्करों के ऊपर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इस मामले में 14 अक्टूबर को पीड़ित महात्तिम चौहान ने जो की तरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर पर बांधे गए पशुओं की चोरी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब मामले की विवेचना शुरू की तो पुलिस की विवेचना में दो आरोपियों का नाम सामने आया। इन आरोपियों में वाकिफ जो की फूलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि वहाब संत कबीर नगर जिले का रहने वाला। इन दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी पर इनका कहीं पर भी पता नहीं चल पाया और यह आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। दोनों आरोपियों पर इनाम जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निजामाबाद थाना क्षेत्र फूलपुर थाना क्षेत्र पवई थाना क्षेत्र में लगातार पशु तस्करी की घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि फूलपुर और पवई थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पर निजामाबाद थाना क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के मामले में निजामाबाद थाने की पुलिस कार्रवाई करने से बचती रहती है।
https://ift.tt/2xy6qWG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live