DniNews.Live

आजमगढ़ में घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत:नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पूर्व में हो चुकी हैं कई घटनाएं

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर पूरैनिया के पास घाघरा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत का मामला सामने आया है। गंगापुर पूरैनिया के पास घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत का हो गई। इस मामले की सूचना जब आसपास के लोगों को मिली तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी देर तक नदी में तलाश की। संयुक्त टीम द्वारा लगातार मशक्कत के बाद युवक की डेड बॉडी को नदी से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान अकील अहमद पुत्र अजमत के रूप में हुई है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पैर फिसलने से हुआ हादसा
महाराजगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर परशुरामपुर के रहने वाले अकील अहमद घाघरा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से डूबने लगा। जब आसपास के लोगों को युवक के डूबने के बारे में पता चला तो शोर मचाना शुरू किया और मामले की सूचना आसपास के लोगों के साथ पुलिस को दी। नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *