आजमगढ़ जिले में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पूर्ति विभाग की टीम ने तहसील सगड़ी के महुला अजमतगढ़ स्थित मेसर्स प्रशांत सेन भारत गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम पर छापेमारी की थी। जिसमें 188 घरेलू गैस सिलिंडर और 17 व्यवसायिक गैस सिलिंडर सहित कुल 205 भरे गैस सिलिंडर स्टाक में नहीं मिले। एजेंसी संचालक ने गोदाम में न रखकर एवं कनेक्शन धारकों को वितरण न करके नफा कमाने के उद्देश्य से कालाबाजारी की। डीएम रविंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक ब्रजेश कुमार दुबे ने ग्राम पंचायत मुजार बनकटिया थाना रौनापार निवासी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर झारखंडेय प्रसाद के विरुद्ध आवश्यक वस्तुत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पूर्ति निरीक्षक बृजेश दुबे व संतोष शर्मा ने गोदाम की चेकिंग की थी। मौके पर प्राप्त सभी खाली 383 खाली घरेलू सिलिंडर, 11 कामर्शियल (19 किलोग्राम), नौ कामर्शियल (पांच किलोग्राम ) सहित कुल 403 सिलिंडरों प्रतापी भारत गैस ग्रामीण वितरक जमीन हरखोरी जीयनपुरके प्रतिनिधि प्रमोद यादव को इस निर्देश के साथ सिपुर्दगी में दिया गया कि अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखेंगे। सक्षम न्यायालय/प्राधिकारी के मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे। बिलरियागंज में बरामद हो चुके हैं 642 सिलेंडर
इससे पूर्व आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में तौहीद गैस एजेंसी पर छापेमारी की गई थी जहां से जिला प्रशासन को 642 से अधिक कालाबाजारी किए गए सिलेंडर का मामला सामने आया था। पूर्व के मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिले में आपूर्ति विभाग डीएम के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर रहा है।

Leave a Reply