आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के होटल गोल्डन फॉर्चून में काम कर रहे एक के मिस्त्री को करंट मार दिया। मामले की जानकारी मिलते ही होटल के कर्मचारियों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री की पहचान वीर प्रताप 21 पुत्र नींबू लाल चौधरी के रूप में हुई है जो की सिधारी थाना क्षेत्र के एक रामपुर का रहने वाला था। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। AC सही करते समय हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली स्थित रोडवेज बस स्टैंड के निकट गोल्डन फॉर्चून होटल में वीर प्रताप होटल में लगे एयर कंडीशनर सिस्टम को सही कर रहा था। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही होटल के कर्मचारियों ने मैकेनिक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई अस्पताल में डॉक्टरों ने मैकेनिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना कि यदि मामले में शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply