आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के सिंहपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष के युवक को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपसी विवाद में मारी गोली
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के सिंगपुर के रहने वाले श्याम नारायण मौर्य 40 पुत्र जनार्दन मौर्य जोकि ऑटो चलाने का काम करते हैं। श्याम नारायण मौर्य का अपने ही गांव के रहने वाले रमेश यादव के बीच विवाद हो गया था। किसी भी बात के चलते रमेश यादव ने श्याम नारायण मौर्य को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल श्याम नारायण मौर्य को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है जहां श्याम नारायण मौर्य का इलाज चल रहा है वही घटना का आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply