DniNews.Live

आजमगढ़ में अधिकारियों के साथ डीएम की बैठक:जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, तौहीद एजेंसी पर दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने जिले के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। प्रशासनिक टीमों द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संभावित अवैध भंडारण स्थलों पर लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में घरेलू सिलेण्डर की आपूर्ति की जांच एवं गोदामों के निरीक्षण के दृष्टिगत ब्लाक बिलरियागंज स्थित तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट, बिलरियागंज आजमगढ़ की गोदाम का क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। जांच में कुल 642 गैस सिलेण्डर (घरेलु एवं व्यवसायिक) की कालाबाजारी के दृष्टिगत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होने के दष्टिगत जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश के अनुपालन में प्रो. तौहीद और शबाना बानो, मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना मुबारकपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया है। ताज गैस सर्विस से हो रही है डिलीवरी इस सम्बंध में आईओसीएल गैस के सेल्स ऑफिसर प्रिंस प्रभात से मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट, बिलरियागंज आजमगढ़ से सम्बद्ध सभी प्रकार के गैस उपभोक्ताओं के सुविधा यथा गैस रिफलिंग, ई-केवाईसी मो.नं. अपडेशन आदि के सुचारू क्रियान्वयन के सम्बंध में अवगत कराया गया कि उक्त एजेन्सी से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की सुविधा नजदीकी एजेन्सी सफर ताज इण्डेन गैस एजेन्सी, ग्राम अल्लीपुर, विकास खण्ड अजमतगढ़, तहसील सगड़ी आजमगढ़ (तहसील सगड़ी के सामने) पर स्थानांतरण कर उपभोक्ताओं को प्राप्त करायी जा रही है। इस दौरान मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी से सम्बंधित 16 मार्च 2026 के उपरांत आयी ऑनलाईन बुकिंग लगभग 750 को मे. सफर ताज इण्डेन गैस एजेन्सी से सिलेण्डर डिलीवर कराया जा रहा है तथा निगम के गाईडलाईन्स के अनुसार ग्राहकों की अन्य सुविधाएं यथा ई-केवाईसी मोनं. अपडेशन, डॉरमेंट ग्राहको का रिएक्टिवेशन आदि मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी के शो-रूम को चालू रख कराया जा रहा है। मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी के 13500 उपभोक्ताओं को कस्टमाईज बल्क मैसेज एवं ऑटोमेटेड फोन कॉल के माध्यम से रिफील गैस मे. सफरताज गैस एजेंसी से प्राप्त होगी। इस आशय का सूचना प्रसारित किया जा रहा है तथा मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी के गोदाम व शोरूम पर बैनर के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मे. तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट से सम्बद्ध समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेण्डर रिफिल सफर ताज इण्डेन गैस एजेन्सी, ग्राम अल्लीपुर, विकास खण्ड अजमतगढ़, तहसील सगड़ी आजमगढ़ (तहसील सगड़ी के सामने) (मोनं 9621309595) से प्राप्त करने का कष्ट करें। उक्त एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता स्थानीय स्तर पर तहसील सगड़ी के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, (मोनं 8600007680) तथा इण्डेन गैस के सेल्स ऑफिसर प्रिंस प्रभात (मोनं 7225900231) से भी सम्पर्क कर सकते है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *