आजमगढ़ पुलिस ने 256 मोबाइल फोन रिकवर किए:9 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं
![]()
आजमगढ़ पुलिस ने 256 मोबाइल फोन रिकवर किए:9 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं
आजमगढ़ पुलिस ने कोई मोबाइल को रिकवर करने का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार जिले में मोबाइल बरामद किया जा रहा है। एसएसपी डॉ# अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत गुमशुदा मोबाइल धारकों की ओर से सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। उन्हें बरामद करने के लिए सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों की ओर से सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। माह मार्च 2026 में आजमगढ़ पुलिस ने जनपद में खोए हुए कुल 256 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रूपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया है। पुलिस लाइन में उपभोक्ताओं को सौंपे गए मोबाइल फोन
आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन सौंपे। वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस की ओर से कुल 607 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। इस प्रकार पिछले 26 माह में कुल 3820 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 9 करोड़, 40 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिले के कुल 8 थानों क्रमशः मुबारकपुर (337 मोबाइल फोन), निजामाबाद (310 मोबाइल फोन), जीयनपुर (291 मोबाइल फोन), अहरौला (255 मोबाइल फोन), रौनापार (246 मोबाइल फोन), बरदह (229 मोबाइल फोन), जहानागंज (209 मोबाइल फोन), गंभीरपुर (201 मोबाइल फोन) 200 या 200 से अधिक मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है। जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
