आजमगढ़ पुलिस ने रिकवर किए 256 मोबाइल फोन:9 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद
![]()
आजमगढ़ पुलिस ने रिकवर किए 256 मोबाइल फोन:9 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद
आजमगढ़ पुलिस ने कोई मोबाइल को रिकवर करने का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार जिले में मोबाइल बरामद किया जा रहा है। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। माह मार्च 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 256 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रूपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। पुलिस लाइन में उपभोक्ताओं को सौंपे गए मोबाइल फोन
आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन सौंपे। वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 607 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। इस प्रकार विगत 26 माह में कुल 3820 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 9 करोड़, 40 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जनपद के कुल 8 थानों क्रमशः मुबारकपुर (337 मोबाइल फोन), निजामाबाद (310 मोबाइल फोन), जीयनपुर (291 मोबाइल फोन), अहरौला (255 मोबाइल फोन), रौनापार (246 मोबाइल फोन), बरदह (229 मोबाइल फोन), जहानागंज (209 मोबाइल फोन), गंभीरपुर (201 मोबाइल फोन) द्वारा 200 या 200 से अधिक मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी है। जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
