आजमगढ़ जिले में सीएमओ डॉक्टर एन आर वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित किया जा रहे अस्पतालों और नर्सिंग होम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में जो भी अवैध नर्सिंग होम चल रहे हैं। उन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के क्रम में जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पुनर पोखर स्थित मां सरस्वती जच्चा बच्चा केंद्र पर कठोर कार्रवाई की गई है। जिले के एडिशनल सीएमओ डॉक्टर आलेंद्र कुमार के नेतृत्व में जब मामले की जांच की गई तो यह पाया गया किया जांच केंद्र पूरी तरह से बिना रजिस्ट्रेशन के और बिना मानक के चलाया जा रहा है। इस निरीक्षण के दौरान एक महिला के प्रसव सिर्जिरियन ऑपरेशन मैं गंभीर लापरवाही की शिकायत भी मिली थी। जिसमें ऑपरेशन के दौरान आंतरिक अंगों को क्षति पहुंचाने का आरोप है। इसके साथ ही केंद्र में आवश्यक चिकित्सीय संसाधनों प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन सुविधाओं का भी अभाव पाया गया। किया गया सीज
जिले के सीएमओ के निर्देश पर चल रही अभियान के अंतर्गत अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया इसके साथ ही संबंधित संचालकों के विरोध विधि कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिले के सीएमओ का कहना है कि जिले में लगातार चल रहे अभय अस्पतालों और क्लिनिको के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा। आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरता कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply