DniNews.Live

आजमगढ़ के मेहनाजपुर में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष:नवरात्र के अवसर पर अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन

आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिवान में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। गांव के सिवान में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पशुओं के अवशेष को नष्ट कराया। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। यह पूरा मामला मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव के सिवान का बताया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया गया है और अवशेष के नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन
आजमगढ़ जिले के लालगंज सर्कल के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने भी मौके का निरीक्षण किया। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों के लिए की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में इससे पूर्व भी पवई और फूलपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिल चुके हैं। हालांकि संबंधित थानों की पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *