आजमगढ़ के इंस्पेक्टर का डीएसपी पद पर प्रमोशन:SSP ने स्टार लगा कर दी शुभकामनाएं, मुबारकपुर थाने पर तैनात हैं शशिमोली पाण्डेय
![]()
आजमगढ़ के इंस्पेक्टर का डीएसपी पद पर प्रमोशन:SSP ने स्टार लगा कर दी शुभकामनाएं, मुबारकपुर थाने पर तैनात हैं शशिमोली पाण्डेय
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने पर तैनात इंस्पेक्टर शशिमौली पाण्डेय का डीएसपी पद पर प्रमोशन हो गया है। इसी क्रम में आजमगढ़ एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के ऑफिस में पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौली पाण्डेय को औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा उन्हें पदोन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई। जन सेवा के साथ कार्य करने की व्यक्ति की गई अपेक्षा
इस अवसर पर जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने अधिकारियों द्वारा पदोन्नति को उनके उत्कृष्ट कार्य कर्तव्य निष्ठा और समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी जन सेवा के प्रति इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा की जाती है। जिससे और पुलिसकर्मी इससे प्रेरणा लेकर सीखें और वह भी आगे बढ़े। शासन में 24 मार्च 2026 को बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ इंस्पेक्टरो के प्रमोशन के बारे में निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 2 अप्रैल को शासन से आदेश जारी किया गया था। जिसके तहत आज पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
