DniNews.Live

आगरा यूनिवर्सिटी की सम सेमेस्टर परीक्षा 16 अप्रैल से:कार्यक्रम हुआ जारी, OMR पर होगी आधारित

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के तहत आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक संचालित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम (मेजर/माइनर) के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, बीकॉम (वोकेशनल) (मेजर/माइनर) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर और एमए, एमएससी व एमकॉम (मेजर/माइनर) के अष्टम/द्वितीय एवं दशम/चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि सभी विषयों की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र (ओएमआर) आधारित होंगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से विद्यार्थियों को 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। अंक सुधार के लिए विद्यार्थी केवल एक प्रश्नपत्र में ही शामिल हो सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम के साथ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों और सेमेस्टरों की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *