Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

आगरा में 7-8 अप्रैल को बारिश-आंधी के आसार:सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद छा सकते हैं बादल


                 आगरा में 7-8 अप्रैल को बारिश-आंधी के आसार:सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद छा सकते हैं बादल

आगरा में 7-8 अप्रैल को बारिश-आंधी के आसार:सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद छा सकते हैं बादल

आगरा में सोमवार को मौसम खुला हुआ है। सुबह से तेज धूप निकली है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही आंधी की संभावना है। 7 और 8 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। पिछले 3 दिन से शाम को आंधी के साथ ही बारिश हो रही है। इसके चलते गर्मी ज्यादा नहीं है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में 1.1°C की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.2°C बढ़ा है। सोमवार सुबह का तापमान लगभग 19°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… सोमवार सुबह का मौसम सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। हवा भी शांत है। हालांकि 3 दिन से शाम को हो रही बारिश के चलते गर्मी नहीं है। रविवार शाम को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। हालांकि बारिश ज्यादा देर के लिए नहीं हुई। वहीं, शुक्रवार को तूफान के साथ बारिश हुई थी। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे थे। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दोपहर तक मौसम खुला रहेगा। तेज धूप रहेगी। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही आंधी आ सकती है। वहीं, 7 और 8 अप्रैल को आंधी के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *