सोमवार को रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद आगरा में एक बार फिर तापमान गिर गया है। मंगलवार सुबह हल्की धूप जरूर निकली लेकिन इसके साथ ही हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ। 29 मार्च तक बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में जहां 6.6°C की गिरावट आई वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2°C कम रहा। मंगलवार सुबह का तापमान लगभग 16°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार सुबह का मौसम सोमवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे। दोपहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। हालांकि इसके बाद हल्की धूप जरूर निकल आई थी लेकिन इससे सोमवार शाम को ही मौसम ठंडा हो गया। मंगलवार सुबह भी इसका असर रहा। मंगलवार सुबह हल्की धूप जरूर नहीं लेकिन मौसम में ठंडक रही। सुबह के समय बुजुर्ग हल्के गर्म कपड़े पहने नजर आए। होली बाद तापमान बढ़ गया था। पंखों के साथ-साथ एसी ऑन हो गए थे लेकिन बीते शुक्रवार से आगरा के मौसम में अचानक से बदलाव आ गया। बारिश के बाद से तापमान में ज्यादा नहीं रहा। ऐसे में अधिकांश घरों के एसी फिर से ऑफ हो गए हैं। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 29 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान का ग्राफ भी ऊपर-नीचे होगा। 29 मार्च तक सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी। मंगलवार को भी दिन में बादल छाये रह सकते हैं। मार्च में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभाचना नहीं है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

Leave a Reply