DniNews.Live

आगरा में सेना की तैयारी कर रहे किशोर की हत्या:दोस्त ने मारने के बाद शव कुएं में फेंका, थाने में जाकर बोला-मेरे पर जानलेवा हमला हुआ

आगरा में सेना की तैयारी कर रहे किशोर की दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। शव फेंकने के बाद भागते समय एक आरोपी लोहे के कंटीले तारों में उलझकर खून से लथपथ हो गया। इसके बाद युवक ने थाने जाकर अपने साथ मारपीट की सूचना दी। बोला- मेरे पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और युवक का शव कुएं से बरामद किया। वारदात के बाद तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। परिवार के लोगों ने जानलेवा हमले की सूचना देने वाले युवक समेत गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला किरावली थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला पढ़िए… ​सलेमाबाद के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने बताया- मेरा बेटा चंद्रवीर उर्फ मोनू शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे घर से दोस्तों के साथ निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो हम लोगों को चिंता हुई। सभी ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम ग्रामीणों से पता चला कि मोनू को कुछ युवकों के साथ खेतों की तरफ जाते देखा गया था। ​ दोस्त खून से लथपथ थाने पहुंचा
शनिवार यानी 21 मार्च की रात को गांव का एक युवक अभिषेक खून से लथपथ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि चंद्रवीर ने उसके साथ मारपीट की है। उस पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस जब उसकी बताई जगह पर पहुंची तो कुएं में चंद्रवीर का शव पड़ा देखा। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस को कुएं के पास दोनों युवकों की चप्पलें भी मिली है। इसके अलावा खेत के कटीले तार पर भी खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा चंद्रवीर का लोअर भी पड़ा मिला है। जांच में पता चला कि कुएं के पास ही अभिषेक और चंद्रवीर को लोगों ने देखा था। यहां पर दोनों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ​युवक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में तीन थानों का पुलिस बल मौजूद है। वहीं परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। परिवार के लोगों ने तीन लोगों पर कराया मुकदमा पिता देवेंद्र की तहरीर पर 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। शक के आधार पर तीन संदिग्धों अभिषेक, रामू व विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिनमें से अभिषेक का मेडिकल कराया गया है। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। ————————- ये खबर भी पढ़िए… फरसा वाले बाबा के शिष्य बोले- ट्रक से जानबूझकर कुचला:नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस? CCTV से खुलेगा राज मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर सिंह (45) की मौत हादसा है या हत्या…इसकी गुत्थी उलझती जा रही है। बाबा के समर्थक इसे हत्या बता रहे, जबकि पुलिस हादसा बता रही है। पुलिस की थ्योरी है कि बाबा नागालैंड नंबर के कंटेनर को चेक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। चपेट में आने से बाबा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *