इस बार मार्च में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ नहीं है। सोमवार को भी सुबह से बादल छाये हुए हैं। मौसम सुहाना हो गया है लेकिन इसके साथ ही हल्की गुलाबी का सर्दी का अहसास भी हुआ। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C कम रहा। दिन में बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह का तापमान लगभग 16°C रहा। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 3.4°C अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बाद तापमान में काफी बढ़ोत्तरी होगी। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… सोमवार सुबह का मौसम सोमवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद आगरा का मौसम बदला हुआ है। अचानक से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई थी। मार्च में भी सर्दी का अहसास करा दिया। तब से मौसम खुला नहीं है। रविवार को दिन में धूप जरूर निकली थी लेकिन शाम को फिर से बादल छाये गए थे। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और सोमवार को बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। मगर, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में गर्मी का अहसास होने लगेगा। अगले सप्ताह से गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीं है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

Leave a Reply