Breaking News

आगरा में सुबह से छाये बादल-तापमान में 5°C की गिरावट:शाम को आ सकती है आंधी, दो दिन से आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त


                 आगरा में सुबह से छाये बादल-तापमान में 5°C की गिरावट:शाम को आ सकती है आंधी, दो दिन से आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

आगरा में सुबह से छाये बादल-तापमान में 5°C की गिरावट:शाम को आ सकती है आंधी, दो दिन से आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

आगरा में रविवार सुबह से ही काले बादल छाये हुए हैं। शाम को आंधी आने की संभावना है। आंधी के साथ ही एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले दो दिन से शाम को आ रही बारिश के बाद दिन के तापमान में 5°C की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 36.7°C था वहीं, शनिवार को गिरकर 31.7°C रह गया। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। रविवार सुबह का तापमान लगभग 19°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… रविवार सुबह का मौसम रविवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। आगरा में शुक्रवार शाम से ही मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार रात को तेज तूफान आया। ओले गिरने के साथ ही झमाझम बारिश हुई थी। लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। फतेहपुर सीकरी के मई गांव में तो 5 मकान भी गिर गए थे। इसमें लगभग 8 लोग दबकर घायल हो गए थे। शहर में कई पेड़ और होर्डिंग गिर गए थे। शनिवार देर शाम को भी बारिश और आंधी आई। इससे आगरा का मौसम सुहाना हो गया है। रविवार सुबह से भी हवा चलने के साथ ही बादल छाये हुए हैं। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। शाम को आंधी आ सकती है। इसके साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। 6 और 7 अप्रैल को फिर से बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। तेज आंधी भी आएगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *