DniNews.Live

आगरा में शेयर ट्रेडर की संदिग्ध हालत में मौत:गर्ल फ्रेंड के बुलाने पर गया था, जूस पीने के बाद बिगड़ी हालत

आगरा में शेयर ट्रेडिंग करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने गर्ल फ्रेंड व दो दोस्तों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। कमला नगर के तेज नगर निवासी अनुराग शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र अंशुमान भारद्वाज शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया गुरुवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे किसी का फोन आया। बेटे ने बताया कि जगदीशपुरा में जीवन ज्योति हॉस्पीटल के पास किसी से मिलने जा रहा है। दोपहर करीब ढाई बजे यहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि उसे जूस पिलाया गया था। अशंुमान के दोस्त और गर्ल फ्रेंड उसे हॉस्पीटल लेकर गए।
हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने अंशुमान को एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। एसएन इमरजेंसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया। जहर देकर हत्या का आरोप
मृतक के मामा पंकज दीक्षित ने युवक को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गर्ल फ्रेंड के बुलाने पर पहुंचे अंशुमान के दोनों दोस्तों से उसका छह महीने पहले खरीदी गई कार को लेकर विवाद चल रहा था। साजिश के तहत अंशुमान की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित करके जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
टूट गया परिवार, कमाने वाला चला गया
माता-पिता का अंशुमान इकलौता बेटा था। पिता अनुराग शर्मा 10 वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। ऐसे में अंशुमान ही शेयर ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे से अपना व माता-पिता का भरण पोषण कर रहा था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *