DniNews.Live

आगरा में मजदूरी देने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म:सैंया क्षेत्र में वारदात, पोक्सो एक्ट के तहत FIR

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी के पैसे लेने गई एक किशोरी के साथ ठेकेदार द्वारा कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पैसे देने के बहाने बुलाया, फिर वारदात जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नीरू आलू की ठेकेदारी का काम करता है। पीड़ित किशोरी ने कुछ दिन पहले उसके साथ आलू बीनने का काम किया था। रविवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ने किशोरी को मजदूरी के पैसे देने के बहाने पड़ोस के एक घर में बुलाया। जबरन दुष्कर्म का आरोप आरोप है कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। परिवार को बताई आपबीती घटना से आहत किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पिता उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना सैंया प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *