DniNews.Live

आगरा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं:अफवाहों पर न करें ध्यान, घरेलू सिलेंडर के लिए अभी भी मारामारी

देश में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच आगरा में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। आगरा में फ्यूल पर्याप्त मात्रा में है और लोगों को वाहनों में पेट्रोल-डीजल आसानी से मिल रहा है। हालांकि, कुछ प्राइवेट पेट्रोल पंपों ने दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे अफवाह फैल रही है। डीएसओ के निर्देश के अनुसार, अगर टंकी या बोतल में पेट्रोल-डीजल दिया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाह उड़ाने वालों पर भी तत्काल एक्शन लिया जाएगा। पेट्रोल पंप पर लोगों ने बताया कि आगरा में पेट्रोल-डीजल की क्राइसिस कहीं नहीं है। पूरे आगरा पेट्रोल पंपों पर आपको पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल मिल रहा है। किसी भी पेट्रोल पंप पर यह नहीं है कि पेट्रोल नहीं हो। हालांकि, कुछ प्राइवेट पेट्रोल पंपों ने दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे अफवाह थोड़ी तेज हो गई है। इससे आम लोगों पर असर पड़ रहा है। उधर, गैस सिलेंडर की क्राइसिस जरूर है। एजेंसी पर लोगों की भीड़ लगी हुई है और 40-40 दिन बाद सिलेंडर पहुंच रहा है। घरेलू सिलेंडर की मारामारी है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर लोगों को मिल ही नहीं रहा है। आगरा में गैस सिलेंडर की क्राइसिस जरूर है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कोई कीमत या दिक्कत नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *