खाड़ी देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इसी के चलते कई देश में पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है, या फिर दाम बढ़ गए है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैल रही है। आगरा की अगर बात करें तो यहां पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। शहर में जितने भी पंप है, सभी पर ऑयल है। किसी भी पंप पर भीड़ भी नहीं है। आसानी से फ्यूल मिल रहा है।
संजय प्लेस स्थित आजाद पंप पर डीजल और पेट्रोल डलवाने आए लोगों ने बताया-शहर में अभी पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। जिसको जितना चाहिए मिल रहा है। पूरे शहर के पंप पर फ्यूल है। ये जरूर है कि लोग अफवाह के बीच में है, तो जरूरत से ज्यादा फ्यूल वाहन में डला रहे है। कुछ दाम बढ़े है, लेकिन कहीं कोई कमी नहीं है। लोगों को आम दिनों के तौर पर ही आराम से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। पंप संचालक ने बताया-पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त फ्यूल है, लोगों को घवराने की कोई जरूरत है। हो सकता है कुछ पर फ्यूल नहीं हो, क्यों की अभी फ्यूल की गाड़ी न पहुंची हो। लेकिन पूरे शहर में ऐसा कोई पंप नहीं है, जहां पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा हो। लोगों से अपिल है कि अफवाह से दूर रहे, शहर में फ्यूल की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply