आगरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से आग ताप रहे 7 लोग मलबे में दब गए। जिसमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पांच का इलाज जारी है। रविवार सुबह करीब 11 बजे दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे सभी 7 लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें सुनील कुमार, हीरालाल, रामेंद्र, उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह और दो अन्य शामिल हैं। खबर अपडेट की जा रही है….
https://ift.tt/XoFQSaq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply