DniNews.Live

आगरा में कल से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट:हवा चलने से एक बार फिर तापमान गिरा, आज दोपहर बाद छा सकते हैं बादल

आगरा में पिछले 10 दिन से मौसम में लगभग हर दिन बदलाव हो रहा है। रविवार से एक बार फिर 3 दिन के लिए आंधी और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। दोपहर बाद बादल छाए रहने और हवा चलने से एक बार फिर दिन के तापमान में गिरावट आई है। 26 मार्च को अधिकतम तापमान जहां 37.3°C था वहीं, 27 मार्च को गिरकर 34.8°C पर आ गया। शनिवार सुबह का तापमान लगभग 20°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… शनिवार सुबह का मौसम शनिवार सुबह से मौसम खुला हुआ है। हल्की धूप निकली हुई है। हल्की हवा भी चल रही है। इससे सुबह के समय गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। मार्च में अब तक सबसे गर्म दिन 26 मार्च को रहा। इस दिन तापमान 37°C से अधिक पहुंच गया था। मगर, एक बार फिर से तापमान में गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। हवा चलेगी। मगर, 29 मार्च से 3 दिन के लिए आगरा में आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 29, 30 और 31 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट आ सकती है। शनिवार दोपहर बाद हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *