DniNews.Live

आगरा में कबाड़े के गोदाम में भीषण आग:आसमान में छाया काला धुआं, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

आगरा के थाना एकता क्षेत्र के धांधूपुरा इलाके में स्थित एक कबाड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा कबाड़े का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर विभाग और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गोदाम और ज्वलनशील सामग्री वाले स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *