DniNews.Live

आगरा में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर में जा टकराया:स्टेरिंग में फंसा चालक दर्द से कराहता रहा,रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

आगरा के थाना एकता क्षेत्र अंतर्गत इनर रिंग रोड पर रमाडा होटल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत अन्य लोग उसमें फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कटर की मदद से ट्रक को काटते हुए घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चालक सहित अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है। इस हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि इनर रिंग रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस रोड पर सुरक्षा के इतर कदम उठाने चाहिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों के बयान दर्ज किए है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *