DniNews.Live

आगरा में अधिवक्ता एसआई में तकरार- वीडियो वायरल:अधिवक्ता बोला- अपनी ऐठन थाने तक रखियो, भैया कहते हुए बहुत सम्मान कर लिया

आगरा में सोशल मीडिया पर पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच तकरार का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिवक्ता दरोगा पर भड़कते दिख रहा है। वो पुलिस से कह रहा है कि तू अपनी ऐठन थाने तक रखियो। भैया कहकर बहुत सम्मान कर लिया। वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता ने बाद में माफी मांगी ली है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
वायरल वीडियो दीवानी के बाहर एक ठेल का है। इसमें अधिवक्ता एसआई पर आरोप लगा रहा है कि वो अभद्रता से बात करता है। वो दरोगा से कह रहा है कि बहुत सम्मान कर लिया। चार्ज शीट लगाने के लिए तुम रिश्वत मांगते हो। अधिवक्ता काफी देर तक दरोगा से तू-तड़ाक करते दिखाई दे रहा है। इसके बाद अधिवक्ता का दूसरा साथी भी बहस करने लगता है। वो कहता है कि मैं आईजीआरएस पर शिकायत करूंगा। दरोगा तू-तड़ाक का विरोध करता है तो अधिवक्ता उससे उलझ जाते हैं। वहां पर कई पुलिसकर्मी खडे़ दिखाई दे रहे हैं। वो दरोगा को वहां से ले जाते हैं। इस मामले में एसओ न्यू आगरा योगेश कुमार ने बताया कि दीवानी के सामने ठेल संचालक की शिकायत पर पुलिस गई थी। अधिवक्ता ठेल संचालक से उधार सामान ले रहे थे और शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद करने लगे। जब एसआई व अन्य लोग वहां पहुंचे तो अधिवक्ता बहस और गलत आरोप लगाने लगे। बाद में उन्हें थाने बुलाया गया। जहां पर उन्होंने अपनी गलती मानी। इस मामले में समझौता हो गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *