आगरा में एकलव्य स्टेडियम में सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को 806 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। सेना भर्ती को देखते हुए स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है और रूट डायवर्जन भी किया गया है। अभ्यर्थी बुधवार की शाम से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे थे। कुछ लोगों ने तो स्टेडियम के बाहर सड़क पर डेरा डालकर रात बिताई और सुबह होते ही लाइन में लग गए। इसके बाद उन्होंने दौड़ लगाई। सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्टेडियम के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं और रूट डायवर्जन भी किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सेना भर्ती प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें यूपी के 12 जिलों से लगभग 19 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। मेनपुरी के अभ्यर्थी ने बताया- आगरा कल सुबह ही आ गए थे,रात सड़क पर ही गुजारी। सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसके बाद मेडिकल और वेरीफिकेशन के बाद अंदर गए। जहां करीब 1 हजार लोगों ने दौड़ लगाई। बताया कि सेना में जाने के लिए पापा से प्रेरणा मिली। उन्होंने ही मुझे सेना में जाने के लिए मौका दिया। इसके लिए मेने बहुत मेहनत की है। मैं सेना में जा कर देश की सेवा कराना चाहता हूं। इसके अलावा बाहर सेना के अधिकारी और पुलिस के साथ खुफिया एजेंसी दलालों पर नजर बनाए हुए। अभ्यर्थियों से अपील की जा रही है की कोई भी व्यक्ति किसी के झांसे में ना आए। किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें, पकड़े जाने पर दोनों के ऊपर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply