DniNews.Live

आगरा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में गोली लगी, आभूषण से भरे बैग को लूट कर भागे थे

आगरा पुलिस ने ज्वैलर्स से 8 लाख के आभूषण लूट कर भागने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक हफ्ते पहले एक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। वादी ने घटना की शिकायत थाना जगदीशपुरा में की थी। इसके बाद आगरा पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की, और रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसीपी गौरव ने बताया- कुछ दिन पहले एक ज्वैलर्स से लगभग 8 लाख के सोने की आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। सीसीटीवी खंगालने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं लग रहा था। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया, और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी, जगदीशपुरा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पथौली की ओर जा रहे है। मौके पर पुलिस को तैनात किया गया। इसके बाद चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने रास्ता बदल लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग पुलिस के द्वारा की गई। इसमें एक आरोपी रोहित गोस्वामी के पैर में गोली लगी है, दो अन्य अंकित और प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है। घायल को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर , 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस, 1 अपाचे मोटरसाइकिल और लूट से संबंधित आभुषण बरामद किये गये।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *