DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा के हाथी घाट पर नहीं होगी छठ पूजा:यमुना के पानी का बहाव अधिक होने के कारण यमुना आरती स्थल पर होगी छठ पूजा

छठ पर्व पर इस बार आगरा के हाथी घाट पर पूजा नहीं होगी। इसकी जगह यमुना आरती स्थल पर छठ पूजा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। हाथी घाट पर यमुना के पानी का बहाव अधिक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अपर नगर आयुक्त ने दी जानकारी अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया-इस वर्ष यमुना में पानी का बहाव तेज और अधिक गहराई होने के कारण हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के खड़े होकर अर्घ्य देने के लिए उपयुक्त न होने के कारण नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पास ही स्थित यमुना आरती स्थल को छठ पूजा के लिए तैयार कराया है। यमुना आरती स्थल पर की गई व्यवस्था
नगर निगम द्वारा आरती स्थल पर साफ-सफाई, समतलीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। घाट क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अपर नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस बार छठ पूजा के लिए हाथी घाट के बजाय यमुना आरती स्थल पर पहुंचें और वहां की व्यवस्थाओं का लाभ उठाते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से पर्व मनाएं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां अतिरिक्त सफाई कर्मी, जल आपूर्ति टैंकर और लाइटिंग स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान खेरागढ़ में 12 युवकों की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। नदी में काफी गहरी थी, युवकों को अंदाजा नहीं लग पाया था। इसके चलते वे नदी में डूब गए थे। इस हादसे को देखते हुए प्रशासन अब अलर्ट हो गया है।


https://ift.tt/QesZJmB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *