DniNews.Live

आगरा इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन खराब,बसें डिस्चार्ज:एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंध, 7KM एमजी रोड पर हजारों यात्री कर रहे बस का इंतजार

आगरा में इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन खराब हो गया है। जिसके कारण शहर की सारी इलेक्ट्रिक बसें डिस्चार्ज हो गई है, और सभी बस बंद हो गई है। इसका सीधा असर एमजी रोड पर पड़ रहा है। यात्रियों को 1 से 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिल रही है। एमजी रोड पर ही सबसे अधिक सरकारी दफ्तर और बड़ी मार्केट है। लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध है। जिसकी वजह से लोगों को वाहन नहीं मिल रहे है, और लोगों को घर यो फिर बाजार तक का सफर पैदल रहे है। 7KM एमजी रोड पर हजारों यात्री बस का इंतजार कर रहे है। कॉलेजों की छुट्टी होने की वजह से छात्र अपने घर नहीं जा पा रहे है। इससे आगरा शहर ही नहीं बल्की आसपास के लगभग 40 से 50 KM तक के यात्री परेशान है। एक यात्री ने बताया- वे इटावा से आगरा आए थे, करीब दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे है। एमजी रोड ऑटो और ई-रिक्शा बंद है, कोई वाहन नहीं मिल रहा है। अगर बस चार्ज नहीं हो पाई है तो कोई बात नहीं है, कुछ डीजल वाली बस लगा दें। कम से कम यात्रियों को तो कोई परेशानी तो नहीं होगी। और वे अपने घर जा सकेंगे। भगवान टॉकिज चौराहे पर खड़े छात्रों ने बताया- कॉलेज से अभी छुट्टी हुई है, और एमजी रोड़ के किसी पर चौराहे पर बस नहीं है। कुछ ऑटो मिल रहे उससे जा रहे है। बहुत लोगों को जानकारी नहीं है, तो घंटों तक इंतजार कर रहे है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *