DniNews.Live

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत:हरदोई के हैबतपुर गांव में में गेहूं काटते समय हुआ हादसा

हरदोई जिले के हैबतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुरारी पुत्र जवाहर लाल के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं और गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में मुरारी आ गए। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त उनकी पत्नी और बच्चे—नितिन (17 वर्ष), दीपक (15 वर्ष) और मोहिनी (16 वर्ष)—भी पास ही खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने इस दर्दनाक घटना को देखा, जिससे परिवार सदमे में है। घटना के बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने मुरारी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके। मुरारी ही परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, ऐसे में उनके निधन से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *