1250 बेड के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं हेल्थ रिपोर्टर | पटना आईजीआईएमएस में बेड का संकट जल्द दूर होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने अस्पताल में 2400 बेड बढ़ाने की घोषणा की है। शुक्रवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर उस समय सियासी रंग दिखा, जब सकरा के जदयू विधायक आदित्य कुमार ने अस्पताल में भर्ती में विधायकों के कोटे की मांग उठाई। विधायक चंद्रशेखर ने भी अपने क्षेत्र के मरीजों को प्राथमिकता देने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब देते हुए कहा कि चंद्रशेखर जी सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक मरीजों के लिए पैरवी करते हैं। बेड खाली रहने पर विधायकों की अनुशंसा पर अमल होता है। उन्होंने संकेत दिया कि वर्तमान व्यवस्था में खाली बेड की उपलब्धता के आधार पर ही भर्ती संभव है। हालांकि मंत्री ने साफ किया कि 2400 बेड बढ़ने के बाद ऐसी दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि आईजीआईएमएस में 500 बेड का नया स्पेशियलिटी भवन तैयार है। इसमें 100 बेड पर मेडिसिन इमरजेंसी शुरू की गई है। शेष 400 बेड पर भर्ती भी अगले माह से शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को तत्काल इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 1250 बेड के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड का भवन भी लगभग तैयार है। यहां 14 विभागों के वार्ड बनाए गए हैं। ओपीडी, जांच और इंडोर वार्ड एक ही परिसर में होंगे। इलाज की पूरी प्रक्रिया एक छत के नीचे उपलब्ध होगी। सबसे बड़ा बदलाव इमरजेंसी सेवाओं में दिखेगा। अभी इमरजेंसी में मात्र 100 बेड हैं, जिसके कारण मरीजों और परिजनों को परेशानी होती है।
https://ift.tt/7SzaECx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply