Breaking News

आंधी से पेड़ गिरा, मंदिर से गई महिला की मौत:हादसे में दो बाइक सवार घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती


                 आंधी से पेड़ गिरा, मंदिर से गई महिला की मौत:हादसे में दो बाइक सवार घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

आंधी से पेड़ गिरा, मंदिर से गई महिला की मौत:हादसे में दो बाइक सवार घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज धूल भरी आंधी के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर से लौट रही महिलाओं पर अचानक पेड़ गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। मृतक महिला की पहचान सिधौली के गांधी नगर निवासी 52 वर्षीय सुमिता पत्नी परमानंद के रूप में हुई है। सुमिता एक अन्य महिला के साथ मंदिर से घर लौट रही थीं, तभी तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से गुजर रही एक बाइक भी टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पेड़ के नीचे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। चिकित्सकों ने सुमिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तेज आंधी के चलते हुए इस हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतका के घर पर शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *