Breaking News

आंधी से दीवार गिरी, बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत:रात में टीन शेड के नीचे सोते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला पीपली गांव में देर रात आई तेज आंधी के कारण एक टीन शेड की दीवार गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला पीपली निवासी राम खिलाड़ी पुत्र चेतराम के रूप में हुई है। वह रात में टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी तेज आंधी आई और दीवार ढह गई। टीनशेड भी गिर गया। दीवार गिरने से राम खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सिकंद्राराऊ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम खिलाड़ी की कोई संतान नहीं थी। वह गांव में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *