Breaking News

आंधी-बारिश व ओले गिरे…आटो पर गिरा पेड़ चालक की मौत:कई जगहों पर पेड़ उखड़े, मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा


                 आंधी-बारिश व ओले गिरे...आटो पर गिरा पेड़ चालक की मौत:कई जगहों पर पेड़ उखड़े, मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा

आंधी-बारिश व ओले गिरे…आटो पर गिरा पेड़ चालक की मौत:कई जगहों पर पेड़ उखड़े, मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा

कानपुर में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे। गोविंद नगर में कई स्थानों पर बड़े पेड़ टूटकर बीच सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात बाधित हो गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा और कई वाहन पेड़ों के कारण फंस गए। काकादेव में आटो के ऊपर पेड़ गिरने से आटो चालक की मौत हो गई। वहीं सवारियां घायल हो गईं। इसके अलावा शहर के गोविंद नगर, फजलगंज, मरियमपुर चौराहा और लाल बंगला समेत कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। देखिए 3 तस्वीरें… 5 अप्रैल तक रहेगा ऐसा ही मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 5 अप्रैल तक बना रह सकता है। ठंडी हवाओं से मिली राहत
शाम के समय बदले मौसम का असर शहर के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिला, जहां ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई। यदि बूंदाबांदी होती है तो आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान गिरने की उम्मीद
बारिश के बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। बीते कई दिनों से दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश होने पर अधिकतम तापमान में कमी आएगी और न्यूनतम तापमान भी लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *