DniNews.Live

आंचल खरबंदा केस में दर्ज हुए डॉक्टर के बयान:बताया- चेहरा और नाखून नीले थे, जीभ दांतों के बाहर, प्वाइजनिंग का शक था

कानपुर के चर्चित आंचल खरबंदा दहेज हत्याकांड के मामले में मंगलवार को एडीजे–7 आजाद सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में मृतका का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुनील कुमार के बयान दर्ज किए गए। जिसमें उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई थी। आंचल के होंठ, चेहरा और नाखून नीले थे, जबकि जीभ दांतों के बाहर थी। शव के परीक्षण में प्वाइजनिंग का शक होने पर बिसरा सुरक्षित रखवाया गया था। यह हुआ था घटनाक्रम आंचल की 19 नवंबर 2021 को अशोक नगर स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में पति सूर्यांश, सास निशा खरबंदा, फूफा ससुर भरत ग्रोवर समेत कई ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि आंचल और सूर्यांश की शादी नो फरवरी 2019 को हुई थी। दहेज में 70 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालवालों ने मारपीट कर आंचल की हत्या कर दी थी। मामले में सूर्यांश, निशा व भरत ग्रोवर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। एडीजे-7 की कोर्ट में ट्रायल पर है मामला मामले की सुनवाई एडीजे-7 की कोर्ट में चल रही है। एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे में अब तक मृतका के माता, पिता, भाई व एफआईआर लेखक समेत चार गवाहों के बयान दर्ज कराए गए है। सोमवार को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बयान दर्ज कराए। एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की कड़ी जोड़ने के लिए अब पंचायतनामा साक्षी को तलब किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *