भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव पासवान टोली में सोमवार की रात युवक की आंख फोड़कर हत्या कर दी गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत युवक की पत्नी कांति देवी ने बक्सर के सलसला निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र ,बृजा पासवान और उसके दो दोस्तों समेत करीब सात लोगों पर घर से बुलाकर क्रुर तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि ,किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस संदिग्ध आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव वार्ड नंबर 2 निवासी डिग्री पासवान का 35 साल का बेटा काशी पासवान है। नुकिलेदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का बाया आंख निकाला हुआ और शरीर खून से लतपथ पाया गयाहै। मृतक की पत्नी कांति देवी ने बताया कि सियाडीह गांव में मिनी पंचायत भवन में निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें वह मजदूरी करने के लिए जाते थे। जाने से पहले पत्नी को दिए 500 रुपए सोमवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए सियाडीह गांव स्थित मिनी पंचायत भवन में गए थे। शाम छह बजे घर वापस लौटे। घर आने के बाद उसने उन्हें पांच सौ रुपए दिया और कहा कि ठेकेदार धर्मेंद्र बुला रहे हैं, तुम खाना बनाओ। मैं कुछ देर में आता हूं। देर शाम जब वापस घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी व अन्य परिजन खोजबीन करने निकले। तभी घर से कुछ दूरी पर एक मढ़ई में वह खून से लतपथ मृत अवस्था में मिला। परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी कांति देवी ने ठेकेदार धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति पर अपने पति की ईंट से मारकर और छुरा से आंख निकाल कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार से हुए विवाद को लेकर हत्या चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से ठेकेदार से हुए विवाद को लेकर हत्या करने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच की कर रही है। जांच उपरांत ही घटना का कारण क्लियर हो पाएगा। मृतक युवक की शादी साल 2012 में हुई थी। हालांकि, उसे कोई संतान नहीं था। वह अपने तीन बहन व एक भाई में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी कांति देवी व तीन बहन देवंती व सुमंती, हेवंती है। मृतक की पत्नी कांति देवी ने बक्सर के सलसला निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र ,बृजा पासवान और उसके दो दोस्तों समेत करीब सात लोगों पर घर से बुलाकर क्रुर तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि ,किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस संदिग्ध आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
https://ift.tt/nwKBRQY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply