वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौकी इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना बनारस हवेली के पास उस समय हुई जब एक गाड़ी और टोटो के बीच हल्का सा टच हो गया। इसी बात ने देखते ही देखते बड़ा विवाद का रूप ले लिया। 5 मिनट तक चला विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कई लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। कुछ युवक हाथों में पत्थर लेकर एक-दूसरे को दौड़ाते नजर आए। यह पूरी घटना करीब 5 मिनट तक इलाके में चलती रही, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply