DniNews.Live

असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पदों के लिए परीक्षा:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (संविदा) के 14 पदों के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित की गई थी। कुल 14 पदों में से 9 बीकॉम और 5 फार्मेसी के लिए थे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह भी लगातार केंद्र पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी की। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश, जांच और बैठने की प्रक्रिया समय पर सुनिश्चित की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित प्रबंधन के कारण परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *