मुजफ्फरनगर में अवैध मिट्टी खनन का मामला गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला ने तेजलहेड़ा चौराहे पर बड़े पैमाने पर प्लॉट भराव के लिए हो रहे खनन का आरोप लगाया है। अंकित जावला ने मौके पर पहुंचकर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि तेजलहेड़ा चौराहे पर अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर एक बड़े प्लॉट का भराव किया जा रहा है। उन्होंने इसे अवैध और नियमों के खिलाफ बताया। प्रशासन पर सवाल जावला ने जिला प्रशासन से सवाल किया कि जब एक छोटा किसान घरेलू काम के लिए थोड़ी सी मिट्टी भी ले जाता है, तो उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। वहीं, बड़े स्तर पर प्लॉट भराव के लिए हो रहे खनन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती। सड़क किनारे कब्जे को लेकर आपत्ति उन्होंने सड़क के दोनों ओर छोड़ी गई जमीन को भी प्लॉट में शामिल करने पर आपत्ति जताई। जावला के अनुसार, सड़क किनारे लगभग 30-30 फुट जगह छोड़ी जाती है, लेकिन यहां उस पर भी कब्जा कर लिया गया है, जो संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अधिकारी और विभागों पर गंभीर आरोप अंकित जावला ने खनन, राजस्व और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा खेल विभागों की मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी जावला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आंदोलन करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की भी संभावना जताई।

Leave a Reply