DniNews.Live

अवैध ब्रेकर का विरोध, दबंगों ने हमला किया:मथुरा में दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव आडूकी में अवैध ब्रेकर का विरोध करने पर दो युवकों पर हमला किया गया। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पीड़ित केदार सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के रास्ते में बने ऊंचे ब्रेकरों के कारण उन्हें असुविधा हुई। जब उन्होंने ब्रेकर बनाने वालों से जानकारी मांगी, तो मामूली कहासुनी विवाद में बदल गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए युवकों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में केदार सिंह और उनके साथी घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि अवैध ब्रेकरों से राहगीरों को लगातार परेशानी हो रही है, और विरोध करने पर दबंगई की जा रही है। थाना हाईवे प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *