कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन से परेशान एक एक दुकानदार मिट्टी लेकर जा रहे ट्रेक्टर के आगे लेट गया। जिससे स्थानीय लोगो की भीड़ एकत्र हो गई । लोगो ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले खनन माफिया मौके से फरार हो गए। खनन माफियाओं को नहीं पुलिस का खौफ बिठूर थाना क्षेत्र के ब्लू बर्ड पार्क के पास इन दिनों खनन माफियाओं का कार्य जोरो पर चल रहा। क्षेत्र में दिनदहाड़े खनन माफिया खनन करने में जुटे रहते। इसी रोड से पुलिस की गाड़िया भी निकलती रहती है। लेकिन खनन माफियाओं की पैठ के आगे बेखौफ खनन माफिया पुलिस के सामने खनन करते रहते है। स्थानीय निवासी व किसानों का कहना है कि खनन माफियाओं की वजह से सड़को पर मिट्टी गिरती है। जब बड़े वाहनो का आवागमन होता है तो मिट्टी उड़ती है। जिससे उनका व्यापार खत्म होता जो रहा है। जिससे उनकी जीवन यापन और परिवार का पालन पोषण करने में काफी दिक्कते आ रही। इसी से परेशान एक दुकानदार मिट्टी लेकर जा रहे ट्रेक्टर के आगे लेट गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।इसी बीच स्थानीय लोगो ने इसकी 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी सूचना मिलती है बिठूर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा ।पुलिस के आने से पहले खनन मार्ग या मौके से फरार हो गए बोले थाना प्रभारी बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि खनन की सूचना किसी ने भी थाने में नहीं दी ना कोई पीड़ित उनके पास आया है यदि कोई तहरीर देखा तो जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply