DniNews.Live

अवैध खनन ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:कुशीनगर में परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया


                 अवैध खनन ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:कुशीनगर में परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया

अवैध खनन ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:कुशीनगर में परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जंगल नाहर छपरा गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह घटना 17 मार्च की रात करीब 11 बजे पडरौना थानाक्षेत्र के कुरमौल पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे हुई। मिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अमरजीत मुसहर पुत्र त्रिवेणी मुसहर ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी जान चली गई।
मृतक के भाई सत्येय ने आरोप लगाया कि यदि समय पर मदद मिलती तो अमरजीत की जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि जेसीबी और ट्रैक्टर मालिक मदद करने के बजाय मौके से भाग गए और किसी को सूचना तक नहीं दी। मृतक की मां मरची देवी ने भी कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद यदि जेसीबी मालिक बचाव के लिए आता तो अमरजीत आज जीवित होता।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन में लगे वाहन अक्सर पुलिस से बचने के लिए मुख्य मार्गों पर बिना लाइट के चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद, गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव रखकर प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अमरजीत तीन भाइयों तथा दो बहनों में शामिल था। पिता दुकान चलाते हैं और बड़ा भाई भी ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता है। काफी मान-मनौवल के बाद गुरुवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *