DniNews.Live

अवैध असलहे के साथ युवक का डांस, VIDEO:आजमगढ़ में एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध असलहों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आर्केस्ट्रा में बार-बालाएं मंच पर डांस कर रही हैं और उसी दौरान युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए उनके साथ झूम रहे हैं। हरैया गांव का बताया जा रहा वीडियो प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह वीडियो हरैया गांव का है। इसमें शामिल युवकों की पहचान रिशु उर्फ रिशु पुत्र चंद्रभान और विशाल पुत्र चंद्रभान के रूप में बताई जा रही है। इस तरह सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और वीडियो की सत्यता व उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। एसपी ग्रामीण ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने संज्ञान लेते हुए जीयनपुर थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले गौरतलब है कि जिले में इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना जीयनपुर क्षेत्रांतर्गत शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा असलहा लहराने का वीडियो संज्ञान, थाना प्रभारी जीयनपुर द्वारा वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *