अलीगढ़ में 37 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:6 महीने से बहनोई के घर रह रहा था युवक, पुलिस जांच में जुटी
![]()
अलीगढ़ में 37 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:6 महीने से बहनोई के घर रह रहा था युवक, पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ के गंगीरी कस्बे में रविवार सुबह एक 37 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना महकेश्वर देवता महाराज मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र नित्यदेव शर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग छह माह से अपने बहनोई मनोज शर्मा के घर रह रहा था। रविवार सुबह करीब 8 बजे धर्मेंद्र की भांजी पल्लवी छत पर पहुंची। मामा को ढूंढते हुए जब वह कमरे में गई, तो धर्मेंद्र पंखे से लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र नशे का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति का इलाज भी चल रहा था। धर्मेंद्र के बहनोई मनोज शर्मा निवासी गंगीरी लाइट डेकोरेशन का काम करते हैं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
