अलीगढ़ में 10 साल की लापता बच्ची मिली:पुलिस ने परिजन को सौंपा, फोटो से हुई पहचान
![]()
अलीगढ़ में 10 साल की लापता बच्ची मिली:पुलिस ने परिजन को सौंपा, फोटो से हुई पहचान
अलीगढ़ जनपद में गुमशुदा बच्चों की घर वापसी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत रोरावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 अप्रैल 2026 की रात खेरेश्वर चौराहे पर मिली एक गुमशुदा बच्ची (10) को कुछ ही घंटों में उसके परिजनों से मिला दिया। यह मामला 5 अप्रैल 2026 की रात करीब 08:45 बजे का है, जब डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खेरेश्वर चौराहे पर एक 10 वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली है। बच्ची घबराई हुई थी और अपना पता बताने में असमर्थ थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना रोरावर पुलिस ने तुरंत बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया। बच्ची के परिजनों की तलाश में रोरावर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के मोहल्लों और गलियों में सघन प्रचार-प्रसार किया। सोशल मीडिया और स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस की त्वरित सक्रियता के कारण कुछ ही समय में बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। थाना रोरावर पुलिस ने बताया, “बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा अपनों से दूर न रहे।”
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
